उत्तराखंडनैनबाग

बड़ेथी–बनचौरा–भद्रीगाड़ पूर्ण रूप से बाधित, वैकल्पिक मार्ग से कराया जा रहा यातायात

बड़ेथी–बनचौरा–भद्रीगाड़ पूर्ण रूप से बाधित, वैकल्पिक मार्ग से कराया जा रहा यातायात

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य मार्ग संख्या-17 (बड़ेथी–बनचौरा–भद्रीगाड़) पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण इस सड़क पर सभी प्रकार का यातायात फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं जेई मनीष चौहान ने सड़क का निरीक्षण किया।
प्रशासन की ओर से यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए फफरोग–खैराड़ मोटर मार्ग से यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रदीप कवि (बिट्टू) का कहना है प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!