पुरोला: विधानसभा चुनाव को लेकर कंडारी में बैठक, महावीर शाह को मिला पूर्ण समर्थन
पुरोला: विधानसभा चुनाव को लेकर कंडारी में बैठक, महावीर शाह को मिला पूर्ण समर्थन
पुरोला- विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशियों ने जनता के बीच पैठ बनाना शुरू कर दिया है और वे लगातार क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वहीं पुरोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंडारी में ग्राम प्रधान राजीव गौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र के विकास को लेकर मंथन किया।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से महावीर शाह को विधानसभा चुनाव के लिए पुरोला सीट से बतौर प्रत्याशी के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। ग्राम प्रधान राजीव गौड़ ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनसमस्याओं के मुखर निस्तारण के लिए एक मजबूत और समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसके लिए महावीर शाह सबसे योग्य विकल्प हैं।
वहीं, ग्रामीणों का भारी समर्थन मिलने पर महावीर शाह ने कंडारी की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के इस विश्वास पर हमेशा खरा उतरेंगे और पुरोला के विकास व जन सरोकारों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
