उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी पुलिस की अनूठी पहल: चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए यमुनोत्री मार्ग पर लगे बहुभाषीय फ्लेक्स

उत्तरकाशी पुलिस की अनूठी पहल: चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए यमुनोत्री मार्ग पर लगे बहुभाषीय फ्लेक्स

उत्तरकाशी-  चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार नवाचार कर रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के कुशल निर्देशन में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शांतनु परासर के नेतृत्व में यमुनोत्री धाम एवं प्रमुख यात्रा मार्गों पर बहुभाषीय फ्लेक्स स्थापित किए गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन फ्लेक्स को तमिल, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और गुजराती आदि भाषाओं में तैयार किया गया है।

फ्लेक्स प्रमुख स्थलों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। यात्रा को अधिक सहज, सुगम और सुरक्षित बनाएंगे । एसपी उत्तरकाशी ने बताया कि फ्लेक्स न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन देगें, बल्कि अपराध नियंत्रण एवं आपातकालीन सहायता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें। सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के साथ तीर्थयात्रियों के सुखद यात्रा अनुभव दिलाना उत्तरकाशी पुलिस का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *