लाखामंडल में विसु महोत्सव धूमधाम से संपन्न बॉलीवुड कलाकारों ने बांधा समां
लाखामंडल में विसु महोत्सव धूमधाम से संपन्न बॉलीवुड कलाकारों ने बांधा समां
लाखामंडल (शिवांश कुंवर)- लाखामंडल एकता फिल्म के डायरेक्टर बाबूराम शर्मा एवं अनुज शर्मा के संयोजन से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखामंडल में विसु महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में पहुंची।
इंडियन आईडल बॉलीवुड सिंगर प्रियंका नेगी ने शिव मंदिर लाखामंडल में पूजा एवं जिला अभिषेक किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड सिंगर एवं इंडियन आइडल फेम प्रियंका नेगी रहीं, जिन्होंने महासू देवता वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके अलावा प्रसिद्ध गायक सनी दयाल, बादशाह डब्ल्यू आर्य बाबू राम शर्मा रोहन शर्मा अजय चौहान हिमाचल सुरेंद्र राणा अंकित सेमवाल रोहित मोडका सहित कई नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासियों ने भाग लिया और साथ में क्षेत्रवासियों एवं भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बचना शर्मा ने सफल आयोजन के लिए एकता फिल्म के डायरेक्टर बाबूराम शर्मा एवं अनुज शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व खेल मंत्री नारायण सिँह राणा भी उपस्थिति रहे।
