उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा से पहले नेशनल हाईवे अधूरा, BRO बर्फ हटाने में जुटा
उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा से पहले नेशनल हाईवे अधूरा, BRO बर्फ हटाने में जुटा
उत्तरकाशी- जनपद उत्तरकाशी चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव हैं. यात्रा का समय लगभग 19 अप्रेल माह में यात्रियों के लिए खुल जायेगा। मुख्य तौर पर गंगोत्री, यमनोत्री जनपद उत्तरकाशी में पड़ता हैं. बात करे यहां के नेशनल हाइवे कि तो यंहा का नेशनल हाइवे अभी तक इस पर पूरा कार्य नहीं हुआ हैं।
बात करें तो उत्तरकाशी जनपद के नाकुरी, बंदरकोट व डबरानी जो ऐसे हॉट स्पॉट है, जहां बरसात शरू होते ही यह पहाड़ दरकने लगता हैं. आम जनता तो परेशान रहती हैं यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती हैं. इसके निवारण के लिए संबंधित विभाग कार्य भी करता दिख रहा हैं। यात्रा शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा होगा या नहीं इसका अनुमान लगाना अभी सही नहीं होगा।
बर्फबारी को देखते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा. उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री, झाला, हर्षिल क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से NH (गंगोत्री नेशनल हाईवे) बंद होने पर आमतौर पर स्थानीय लोगों, यात्रियों और पर्यटन की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए BRO (Border Roads Organisation) अपना कार्य तेजी से करता दिख रहा है।
BRO इस समय हुए बर्फबारी को हटाने में जुटा हुआ हैं.साथ ही चारधाम यात्रा भी जल्द शुरू होने जा रही हैं. इसके मध्य नजर BRO अपना कार्य बखूबी निभा रहा है।
