उत्तरकाशी मित्र पुलिस ने निभाया अपना फर्ज: बेवारस का अन्तिम संस्कार कर पुलिस ने निभाया मनवता का धर्म
उत्तरकाशी मित्र पुलिस ने निभाया अपना फर्ज: बेवारस का अन्तिम संस्कार कर पुलिस ने निभाया मनवता का धर्म
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जनपद के मल्ला क्षेत्र में 20 मार्च को 74 वर्षीय भगत सिंह एक होटल में मृत अवस्था में पाए गए। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले भगत सिंह पिछले करीब 35 वर्षों से सिल्ला, जोड़ाव और मल्ला क्षेत्र में अकेले रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतक का कोई सगा संबंधी नहीं था और वह पूरी तरह अकेले जीवन बिता रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली मनेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि मृतक का कोई परिजन नहीं है, तब पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए जिम्मेदारी अपने हाथ में ली।स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस टीम ने उत्तरकाशी के श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ भगत सिंह का अंतिम संस्कार कराया।
