गंगोत्री विधानसभा से ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने ठोकी भाजपा से दावेदारी
गंगोत्री विधानसभा से ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने ठोकी भाजपा से दावेदारी
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। देवभूमि की राजनीति के केंद्र गंगोत्री विधानसभा में इस बार चुनावी पारा समय से पहले ही चढ़ गया है। नेता अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं, लेकिन इस बीच विकास खंड डुंडा के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार के चुनावी शंखनाद ने हलचल तेज कर दी है। अक्षय तृतीया के अवसर पर राजदीप परमार ने गंगोत्री धाम में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना कर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का औपचारिक ऐलान किया।
युवा नेतृत्व और एमबीए की डिग्री: विकास का नया विजन
उच्च शिक्षित (MBA) राजदीप परमार की पहचान एक बेदाग और सक्रिय युवा नेता के रूप में है। उन्होंने कहा क्षेत्र को अब केवल राजनीति की नहीं, बल्कि आधुनिक विजन और समग्र विकास की जरूरत है। स्थानीय जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और यदि भाजपा आलाकमान मुझे अवसर देता है, तो हम गंगोत्री विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
