गंगोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: पितरों के मोक्ष की कामना लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु
गंगोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: पितरों के मोक्ष की कामना लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु
उत्तरकाशी- विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का भारी संख्या में आगमन शुरू हो गया है। आज कपाट खुले तीसरा दिन है और मुख्य मंदिर के साथ-साथ गंगा घाटों पर भक्तों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन कर अपने पितरों के मोक्ष के लिए खास तोर पर गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। गंगोत्री मंदिर के साथ साथ गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर अपने पितरों की पूजा पाठ करवा कर और गंगा जल भर कर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं।
गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि कपाट खुले आज तीसरा दिन है और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। भक्त माँ गंगा के दर्शन और पूजन के बाद अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। पूरे धाम में इस समय भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
