उत्तरकाशीउत्तराखंड

जिला कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, टकनोर क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग 

जिला कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, टकनोर क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग 

ग्रामसभा सौंदी को उत्तरकाशी से पूर्ण रूप से जोड़ने और विभागीय लापरवाही पर जवाबदेही तय करने का उठाया मुद्दा 

उत्तरकाशी
​जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष रूप से टकनोर क्षेत्र की सुरक्षा और ग्रामसभा सौंदी की प्रशासनिक विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है।

​ टकनोर क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों में देखने को मिल रही लापरवाही

​जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने उठाया कि टकनोर क्षेत्र के धराली, हर्षिल, बगोरी व अन्य गाँव प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। इसके बावजूद सिंचाई विभाग द्वारा यहाँ किए जा रहे सुरक्षा कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

​जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा.कार्य का ठेका समय पर आवंटित होने के बावजूद निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है और समय पर जरूरी विभागीय अनुमतियां भी नहीं ली गईं। वर्तमान में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।​कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए.लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और हर्षिल व बगोरी में स्थायी सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं।

 

दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर सौंदी के ग्रामीण

​इसके साथ ही जिला कांग्रेस ने विकासखंड डुण्डा की ग्रामसभा सौंदी की प्रशासनिक समस्या को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सौंदी उत्तरकाशी जनपद में शामिल होने के बावजूद आज भी इसके अधिकांश विभागीय कार्य टिहरी जनपद से संचालित हो रहे हैं। इस विसंगति के कारण ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दो-दो जनपदों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ​प्रदीप रावत ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि इस विषय पर उत्तराखंड शासन और भारत सरकार से तत्काल आवश्यक पत्राचार कर स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि सौंदी के सभी प्रशासनिक कार्य पूर्ण रूप से उत्तरकाशी से ही संचालित हो सकें।

​जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,​प्रदीप रावत (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस),​कनकपाल परमार (पूर्व ब्लॉक प्रमुख),​मनीष पंवार (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस उत्तरकाशी),​जीतम रावत (पूर्व प्रधान, सीरी),​रमन कटैथ (नगर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!