नौगांव में ग्रामीण आजीविका मिशन और रेखीय विभागों के मध्य समन्वय बैठक संपन्न
नौगांव में ग्रामीण आजीविका मिशन और रेखीय विभागों के मध्य समन्वय बैठक संपन्न
उत्तरकाशी(रॉबिन वर्मा):उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड नौगांव के अन्तर्गत रेखीय विभाग एवं उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मध्य समन्वय बैठक का अयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार द्वारा की गई , बैठक में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कैसे हम सभी ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाने तथा आजीविका संवर्धन गतिविधियों में तेजी ला सकते है, बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं एनआरएलएम के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सशक्तिकरण हेतु संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर सके। बैठक में ग्रामीण परिवारों की आय वृद्धि एवं रोजगार सृजन के अवसरों पर चर्चा हुई जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, ग्रामीण विकास, बैंकिंग एवं अन्य रेखीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रत्येक विभाग ने अपनी उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
समूहों को प्रशिक्षण, विपणन एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की रणनीति पर भी चर्चा हुई जिसमें समूह उत्पादों की ब्रांडिंग एवं बाजार उपलब्धता बढ़ाने के उपाय सुझाए गए।बैठक में कृषि आधारित, पशुपालन आधारित तथा गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।
डेयरी, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने पर चर्चा। बैठक में ग्रामीण उद्यमिता विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा।
बैंक लिंकेज कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा।
पात्र समूहों को समयबद्ध ऋण एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।
विभिन्न सरकारी योजनाओं को एनआरएलएम गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
पात्र लाभार्थियों को बहु-विभागीय लाभ सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान कृषि विभाग ने स्वयं सहायता समूह द्बारा वित्तीय वर्ष 2025.26 में मडुवा प्रोत्साहन राशि के आठ सीएलएफ को 1850000 चैक वितरण ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने सीएलएफ को वितरित किये ।
विभागों के बीच सूचना आदान-प्रदान एवं नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने पर सहमति बनी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजेंद्र , ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविंद्र नौटियाल,ब्लॉक प्रभारी कृषि अंजली, ब्लॉक प्रभारी उद्यान हरीश रावत आदि रेखीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
