उत्तराखंडहरिद्वार

ग्रामोत्थान परियोजना में फील बैटर की स्थिति : ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी

ग्रामोत्थान परियोजना में फील बैटर की स्थिति : ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी

देहरादून

ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ग्रामोत्थान (रीप) हरिद्वार द्वारा संचालित परियोजना गतिविधियों, निर्माण कार्यों और परियोजना अन्तर्गत स्थापित उधमो की विस्तुत समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा जनपद हरिद्वार में प्रारम्भ से वर्तगान तक किये गये परियोजना नवाचार एवं गतिविधियों / कार्यों, सहित स्थापित उधगों एवं उनके आउटपुट/आउटकम पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिला परियोजना प्रबन्धक संजय सक्सेना ग्रामोत्थान ने प्रदान की। मंत्री ने समीक्षा बैठक में परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के आउटपुट, आउटकम, इंपैक्ट और स्थायित्व हेतु कार्यो/रणनीति/कार्ययोजना को गहनता से समझते हुए परियोजना के धरातल पर सकारात्मक परिणाम परिलक्षित होने व परियोजना का सीधा लाभ वास्तिविक लाभार्थी को होने की दशा की वास्तिविक स्थिति का आंकलन करने के उपरान्त उनके द्वारा परियोजना अन्तर्गत किये गये Innovative कार्यों के सफलतापूर्वक कियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी जिला परियोजना प्रबन्धक सहित समस्त टीम की सराहना की गई।

 

इस दौरान केबिनेट मंत्री द्वारा परियोजना के गाध्यम से जगाये गये स्टॉल पर भ्रमण किया। स्टॉल में भ्रमण करते समय उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता पैकेजिंग एवं विपणन सम्बन्धित जानकारियां ली तथा उत्पादों एवं रीप टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहराहना की।

 

समीक्षा बैठक के उपरान्त मा० मंत्री महोदय ने ग्रामोत्थान परियोजना अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक लक्षित परिवार में एक-एक उधम की स्थापना कर उसकी Sustainability हेतु कार्य प्रणाली सुनिश्चित की जाय। मंत्री महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि हरिद्वार जनपद में बहुत ही नवाचार युक्त आजीविका संवर्धन के कार्य परियोजना में किये जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ लक्षित परिवार एवं उसे जुडे अन्य स्टेकहोल्डर को मिल रहा है। जिसके लिए ग्रामोत्थान-रीप की टीम बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!