उत्तराखंडदेहरादून

श्री जी सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग अभ्यास का हुआ आयोजन

श्री जी सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग अभ्यास का हुआ आयोजन

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री जी सेवा समिति के तत्वावधान में योग अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के अभ्यास के साथ हुआ। उपस्थित प्रतिभागियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित जनों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि सभी प्रतिभागी नियमित रूप से योग करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
श्री जी सेवा समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मास्टर सुरेन्द्र सिंह, रोहित मौर्य, विनीत गोयल, रवि शर्मा, तरुण जैन, मनोज ठाकुर, होशियार सिंह, गोपाल जैसवाल, राहुल कौशिक, अंकित रॉय, सी.बी शर्मा, संतोष ठाकुर आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!