उत्तराखंडनैनबाग

पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर संत लवदास महाराज ने जताया गहरा शोक

पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर संत लवदास महाराज ने जताया गहरा शोक

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

राष्ट्रीय संत लवदास महाराज ने उत्तराखंड के गौरव, विश्वविख्यात निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा केवल एक महान खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और अथक मेहनत से देवभूमि उत्तराखंड तथा भारतवर्ष का नाम विश्व पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया।
संत लवदास महाराज ने कहा कि जन्म और मृत्यु ईश्वर की शाश्वत व्यवस्था है, किन्तु कुछ व्यक्तित्व अपने कर्मों और उपलब्धियों के माध्यम से सदैव अमर हो जाते हैं। जसपाल राणा का जीवन भी समाज और युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनका निधन खेल जगत, उत्तराखंड एवं सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!