उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिन्दी विभाग ने आयोजित किया साहित्यिक कार्यक्रम

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिन्दी विभाग ने आयोजित किया साहित्यिक कार्यक्रम

 

टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी गढ़वाल में हिन्दी विभाग ने विभागीय परिषद के अंतर्गत एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी साहित्य के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उर्मिला, मीनाक्षी। विपिन, आयुषी और निधि ने हिन्दी के प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं और हिन्दी साहित्य में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने कविता वाचन कर महान कवियों की रचनाओं को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिन्दी साहित्य की समृद्ध परंपरा को याद करते हुए कविताओं के माध्यम से कवियों के विचारों और भावनाओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कार्यालय कर्मचारी और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *