कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पूरा किया वादा: सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और खजान दास ने ₹3.83 करोड़ की लागत से चन्दर नगर नाले का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पूरा किया वादा: सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और खजान दास ने ₹3.83 करोड़ की लागत से चन्दर नगर नाले का किया लोकार्पण
देहरादून- राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने चन्दर नगर नाला रोड पुल से त्यागी रोड तक भूमिगत किए गए नाले का लोकार्पण किया।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक खजान दास की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मंत्री खजान दास कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। उन्हीं की सक्रियता का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र में ₹3.83 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि खुले नाले के कारण क्षेत्रवासियों को जलभराव, गंदगी और संक्रमण के खतरे का सामना करना पड़ता था, जिससे अब उन्हें हमेशा के लिए निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नाले को भूमिगत कर ऊपर आरसीसी बॉक्स और संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, जो चन्दर नगर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मंत्री खजान दास ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता के द्वार, जनता की सरकार के संकल्प के साथ निरंतर जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं।
इस पर अवसर पर दायित्वधारी अशोक वर्मा, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, भगवत प्रसाद मकवाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता रेलवे बोर्ड के सदस्य गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता, गुरप्रीत छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, पंकज शर्मा, पार्षद रोहन चन्देल पूर्व पार्षद देवेंद्रपाल मोंटी, जयपाल वाल्मीकि, मण्डल महामंत्री राहुल पंवार, विमला थपलियाल भाजपा के अनेक वरिष्ठजन पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित तमाम उपस्थित रहे।
