उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: धनारी मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का समापन

उत्तरकाशी: धनारी मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का समापन 

 

उत्तरकाशी- जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा के अंतर्गत धनारी मंडल के डुंडा में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026की दो दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। 04 एवं 05 अप्रैल 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की रीति-नीति, विचारधारा तथा आगामी क्रियाकलापों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मंडल पालक के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मुख्य वक्ता के रूप में जनपद सह-प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद रतूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, वरिष्ठ नेता कुशाल नेगी एवं ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा एवं संगठन विस्तार पर विस्तार से अपने विचार रखे।

द्वितीय दिवस पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्ये सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं जनसेवा के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेम दत्त भट्ट, महामंत्री शम्भू प्रसाद भट्ट, संजय पंवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *