नैनबाग में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का किया स्वागत, पुनः आईटीआई संचालन के साथ भवन निर्माण व गौशाला निर्माण की उठी मांग
नैनबाग में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का किया स्वागत, पुनः आईटीआई संचालन के साथ भवन निर्माण व गौशाला निर्माण की उठी मांग
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने दौरे के दौरान नैनबाग पहुंचे, जहां स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी उनके समक्ष रखे गए।
स्थानीय लोगों ने नैनबाग स्थित आईटीआई को पुनः संचालित के साथ भवन निर्माण ताकि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों।
स्थानीय लोगों ने नैनबाग स्थित आईटीआई को पुनः संचालित के साथ भवन निर्माण ताकि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों।
पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवाण ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में बढ़ रही आवारा गोवंश की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तहसील नैनबाग क्षेत्र में कई गोवंश आवारा घूम रहे हैं, जिनकी स्थिति बेहद दयनीय है। कई पशु बीमारी और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनकी मृत्यु भी हो रही है।
राजेश ने यह भी बताया कि आवारा पशु किसानों की कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। उन्होंने मंत्री से क्षेत्र में स्थायी गौशाला के निर्माण की मांग की, ताकि गोवंश का समुचित इलाज और देखभाल सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर टटोर नैनबाग प्रधान मनीषा चौहान,प्रदीप कवि, लोकेन्द्र उनियाल,सुरेश कैंतुरा,शूरवीर कैंतुरा आदि मौजूद रहे।