एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की सख्त चेतावनी का असर: ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक से दून में कानून का राज, 32 वाहन सीज और दर्जनों अपराधी सलाखों के पीछे
एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर और देहात क्षेत्र में होटल, पब, बार और रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में 02 होटल और रेस्टोरेंट, संघरिलाल होटल बंसी वाला और संगम होटल एंड रेस्टोरेंट प्रेमनगर में संचालकों द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। मौके पर शराब पी रहे 8 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इसके ससथ जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 36 अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने थाने लाया गया, जिनके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
ऋषिकेश और विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 चोर सहित 03 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। वाहन चोरी की घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। चोरों के कब्जे से चोरी के 03 दो-पहिया वाहन बरामद हुए, जिनमें से एक वाहन को चोर ने हिमाचल प्रदेश से चोरी किया था।
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 10 व्यक्तियों को पुलिस ने कैंट क्लेमेंटाउन और डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। रात्रि में घूम रहे 657 व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 67 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में 115 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 28750 रूपये का जुर्माना वसूला।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र से 06 और क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से 03 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 90 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 52500 रुपये का जुर्माना वसूला। 30 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहनों को सीज किया।
