उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

वन और पुलिस विभाग ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

वन और पुलिस विभाग ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
​खाड़ी/ टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन उत्साहपूर्ण रहा। दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने नियमित योग, प्राणायाम और प्रार्थना के साथ की गई, जिसके बाद विभिन्न सामाजिक और जागरूकता गतिविधियों का संचालन हुआ।
​स्वच्छता ही सेवा का संदेश 

​शिविर के पहले चरण में छात्र-छात्राओं ने समाज कल्याण भवन, खाड़ी एवं जन जागृति भवन परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने न केवल परिसर की सफाई की, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

​बौद्धिक सत्र: वन संरक्षण और जंगली जानवरों से बचाव पर चर्चा

​द्वितीय सत्र (बौद्धिक सत्र) में वन विभाग, जाजल खाड़ी की टीम ने शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित गिरिजा शंकर त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह कंडारी और सूरत सिंह गुसाईं ने स्वयंसेवियों को वनों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
​वनाग्नि और सुरक्षा: त्रिपाठी ने जंगलों में लगने वाली आग (वनाग्नि) के कारणों और उसे रोकने के उपायों पर प्रकाश डाला। जंगली जानवरों के बढ़ते प्रकोप और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ वक्ताओं ने पर्यावरण और वन संरक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए युवाओं को इसके प्रति संकल्पित होने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस विभाग, जाजल खाड़ी के कर्मचारी यशवंत सिंह खत्री भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सेवियों को यातायात नियमों साइबर सुरक्षा आनलाइन फ्रॉड से बचाव ,कानून व्यवस्था, सुरक्षा नियमों और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। पुलिस टीम ने युवाओं को समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
​इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!