उत्तराखंडनैनबाग

चार धाम यात्रा: जिलाधिकारी के निर्देशनुसार तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा प्रशासन, कैंपटी-एनएच का किया निरीक्षण

 

चार धाम यात्रा: जिलाधिकारी के निर्देशनुसार तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा प्रशासन, कैम्पटी-एनएच का किया निरीक्षण

शिवांश कुंवर (नैनबाग): जनपद टिहरी गढ़वाल में आगामी चार धाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशनुसार धनोल्टी की उपजिलाधिकारी नीलू चावला ने कैम्पटी क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क मार्गों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, बिजली, पेयजल, शौचालय और यात्रियों की सुविधा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया गया। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने खासतौर पर संवेदनशील स्थानों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संकरी सड़कों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान धनोल्टी तहसीलदार बिरम सिंह, पटवारी धनी लाल एवं एनएच के अधिकारी, राजेश सजवाण, अनुप थपलियाल,कमल पंवार,अनिल खन्ना आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *