उत्तरकाशीउत्तराखंड

पृथ्वी दिवस पर धौन्तरी के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण, पोस्टर और क्राफ्ट के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी दिवस पर धौन्तरी के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण, पोस्टर और क्राफ्ट के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तरकाशी- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीएम कमला राम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, निबंध, पोस्टर एवं हस्तशिल्प (क्राफ्ट) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञान शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने इस अवसर पर विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” का उद्देश्य बताते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पृथ्वी के सतत संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- भाषण प्रतियोगिता में इशांत ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा आईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा हिमांशू तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में जानवी ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय तथा मोहित राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हस्तशिल्प (क्राफ्ट) में अर्नव नौटियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कर्तव्य फाउंडेशन के सीईओ श्री शुभम पवार द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शांति प्रसाद नौटियाल ने सभी को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. अचला चन्दोक, राजेश पनियाल,  मुकेश गोसाई,गम्भीर सिंह, विकास पंवार, सुनीता शाह, नीता राणा, सतीश नौटियाल, ध्रुवपाल सिंह, कुलदीप विष्ट, अरुण नौटियाल सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *