उत्तराखंड

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने नव आगन्तुक रिक्रूट आरक्षियों से किया संवाद

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने नव आगन्तुक रिक्रूट आरक्षियों से किया संवाद

पुलिस परिवार में आमगन पर दी अपनी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की करी कामना

देहरादून- एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस लाइन देहरादून में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ इंटरैक्शन किया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को उनके पुलिस परिवार में आगमन पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिक्रूट आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझाया। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली सभी बातों को पूर्ण मनोयोग और लगन के साथ आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया, जिससे भविष्य में ड्यूटी के निर्वहन के दौरान आने वाले चुनौतियों का दृढ़ता और सरलता से सामना किया जा सके। इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों से रिक्रूट आरक्षियों के रहने और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके रहने और भोजन की व्यवस्था को उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *