उत्तराखंड

चौड़ा राजपुरा प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

चौड़ा राजपुरा प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

चम्पावत: प्राथमिक विद्यालय चौड़ा राजपुरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल (Albendazole) की दवा खिलाई गई, ताकि बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि जीवन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा बोहरा, शिक्षक ललित सिंह, किशोर-किशोरी परामर्शदाता सावित्री राय, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम सुनीता डसीला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों और अभिभावकों को कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान तथा समय-समय पर दवा लेने के महत्व की जानकारी भी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से एल्बेंडाजोल की दवा सेवन करने से बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस अभियान से अवश्य जोड़ें और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान बच्चों को स्वस्थ, मजबूत और रोगमुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *