उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने नेपाल के RSP अध्यक्ष रबी लामिछाने से की भेंट, उत्तराखंड की पारंपरिक शॉल और टोपी देकर किया स्वागत

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने नेपाल के RSP अध्यक्ष रबी लामिछाने से की भेंट, उत्तराखंड की पारंपरिक शॉल और टोपी देकर किया स्वागत

 

दिल्ली

 

 

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने भारत प्रवास पर आए नेपाल की (Rastriya Swatantra Party – RSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रबी लामिछाने एवं उनकी धर्मपत्नी निकिता पौडेल से दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद के आवास पर भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर दीप्ती रावत भारद्वाज ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पारंपरिक शॉल एवं टोपी भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि साझा संस्कृति, परंपरा, आस्था और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े आत्मीय संबंधों के प्रतीक हैं।

 

दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने नेपाल की राजनीति में युवाओं की भागीदारी, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे विषयों को प्रमुखता देकर एक नई राजनीतिक सोच को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाया जा रहा है, उसी प्रकार नेपाल में भी युवाओं की आकांक्षाओं, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को केंद्र में रखकर किए जा रहे प्रयास भविष्य में देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रबी लामिछाने के नेतृत्व में नेपाल में युवाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सुशासन एवं जनसरोकारों पर आधारित राजनीति को बल प्राप्त होगा। साथ ही भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंध भी और अधिक सुदृढ़ होंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, भाजपा विदेश विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय चौथाईवाले, शिशिर बाजोरिया, अश्विन जौहर, नकुल भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविद एवं पूर्व राजदूत उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!