उत्तरकाशी: वीरपुर डुंडा से महिला प्रधान बनी जमुना नेगी
उत्तरकाशी: वीरपुर डुंडा से महिला प्रधान बनी जमुना नेगी
वीरपुर से क्षेत्र पंचायत बीना राणा और बरसाली से भरत बिष्ट बने जिला पंचायत सदस्य

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- त्रिस्तरीय चुनाव का फाइनल रिजल्ट लगभग आ चुके हैं. जिसमें कई प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा तो कई प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया.इस पंचायती चुनाव में महिला प्रत्याशियों का बोल भाला रहा, जिसमें महिला प्रत्याशियों ने अधिक मात्रा भाग लिया। जीत दर्ज करती भी दिखी महिला प्रत्याशी।
बात करें उत्तरकाशी जनपद के डुंडा ब्लाक के वीरपुर गाँव की.ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान में महिला जमुना नेगी ने जीत हासिल किया। वहीं दूसरी ओर वीरपुर क्षेत्र पंचायत सीट से महिला बीना राणा ने जीत हासिल की। दोनों महिला प्रत्याशियों ने अच्छी संख्या में जीत हासिल किया। बरसाली जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट बने।
