भटवाड़ी ब्लॉक में भालू के हमलों से दहशत में ग्रामीण, मवेशियों पर लगातार हो रहे हमले
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- भटवाड़ी ब्लॉक में आए दिन लगातार भालू का आतंक देखने को मिल रहा है जिसके तहत विपक्ष को भी धरना प्रदर्शन लेकर नारेबाजी तक उतरने को मजबूर होना पड़ रहा हैं तो वहीं ग्रामीण भी देहशत में नजर आ रहे हैं.
कल रात भालू का पशुओं पर आतंक छानी तोड़ मवेशियों पर किया हमला.बीती रात भटवाड़ी के क्यार्क गांव में भालू के द्वारा तीन छानियों को तोड़कर अन्दर बंदे पशुओं पर हमला कर एक गाय राजेन्द्र सिंह राणा की मार गिराई और एक बेल विजय सिंह राणा व एक बेल शिवेन्द्र सिंह राणा का पूर्ण रूप से घायल कर दिया गया.जिन ग्रामीणों के पशु कि मौत हुई.अपने पशु की दशा देख फूट-फूट कर रो रहे हैं ग्रामीण.
आखिर कब तक भालू का आतंक जारी रहेगा यह सवाल ग्रामीण के जेहन में बार-बार घूमता जा रहा है क्योंकि कई बार लिखित और मौखिक वन विभाग को दिया गया है जिससे की वन विभाग कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है. जिसका खामियाजा उत्तराखंड के ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है. विगत दिनों की बात करें तो अभी तक उत्तरकाशी में महिलाओं व् पुरुषो पर भालू ने हमला किया है और जिसमे की दो महिलाओं की मौत भी बताई जा रही हैं. जबकि एक महिला अभी भी एम्स में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रही है.
इस दौरान मौके पर शिवेन्द्र सिंह राणा, विरेन्द्र सिंह नेगी, विपिन राणा,विजय पाल सिंह राणा, राजवीर सिंह रावत, बलवन्त राणा,आकाश राणा, रविन्द्र सिंह पंवार,आकाश राणा, अंकित पंवार, कुलवीर चौहान, श्रीमती गंगा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।
