उत्तरकाशीउत्तराखंड

घरेलू गैस की पूर्ति ना होने पर उत्तरकाशी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सरकार को घेरा  

घरेलू गैस की पूर्ति ना होने पर उत्तरकाशी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सरकार को घेरा  

 

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी से आम जनता परेशान दिख रही हैं.जंहा एक तरफ रामलीला मैदान में पब्लिक लाइन लगा कर घरेलू गैस भराने का इंतजार कर रही हैं। दूसरी ओर ज्ञानसू में पब्लिक ने सड़क बंद कर दिया था काफी समय तक. घरेलू गैस ना मिलने से परेशान होकर पब्लिक ने ज्ञानसू में NH को बंद कर दिया था।

इसी को देखते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने सरकार को घेरते हुए कहा भाजपा सरकार और प्रशासन वास्तविक स्थिति को छिपाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। एक ओर सरकार और संबंधित अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि प्रतिदिन 140 कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और कहीं भी गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सच्चाई यह है कि उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में रात ढाई बजे से ही हजारों लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं।

यह स्थिति केवल नगर क्षेत्र तक सीमित नहीं है। जोशियाड़ा में लगभग 300 लोग लाइन में लगे हुए हैं, जबकि धौंतरी, धनारी और भटवाड़ी क्षेत्र के लोगों ने पहले से गैस बुकिंग करवा रखी है, लेकिन वहां अब तक गैस वाहन नहीं पहुंच पाया है। इससे साफ है कि प्रशासन गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

प्रदीप रावत ने इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की, तो उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि कमर्शियल और घरेलू दोनों प्रकार की गैस नीचे से पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बाहरी क्षेत्रों में गैस पहुंचाने के लिए अभी रूट तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *