उत्तरकाशीउत्तराखंड

एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन 

 

एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन 

उत्तरकाशी

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आज जनपद उत्तरकाशी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन द्वारा श्रमिकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राम संजीवन नौटियाल की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत एनएचएम, स्वास्थ्य संविदा, एम्बुलेंस एवं अन्य कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें एनएचएम कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, आउटसोर्स कर्मचारियों को निगम अथवा स्वास्थ्य विभाग में शामिल कर विभागीय स्तर पर वेतन सुनिश्चित करना तथा न्यूनतम मासिक वेतन ₹30,000 किए जाने की मांग प्रमुख रही।मुख्य बाजार से होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा गया।

इसके साथ ही ज्ञापन में एनएचएम कर्मचारी कल्याण बोर्ड के गठन, श्रम संहिता में स्कीम वर्करों को शामिल करने, वर्ष 2004 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने तथा वर्ष 2004 से पूर्व एनएचएम में कार्यरत रहे कर्मचारियों की पूर्ववर्ती सेवा अवधि को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ प्रदान करने सहित अन्य मांगें भी रखी गईं।

संगठन ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। संगठन ने सरकार से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लेते हुए कर्मचारियों को राहत प्रदान करने की मांग की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!