उत्तरकाशीउत्तराखंड

डुण्डा में भाजपा महिला मोर्चा का ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन संपन्न, महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प 

डुण्डा में भाजपा महिला मोर्चा का ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन संपन्न, महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प 

​उत्तरकाशी

विकास खण्ड डुण्डा स्थित राजा जी होटल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुँची महिलाओं के भीतर भारी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

 


​ आर्थिक सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन

​सम्मेलन के दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों की सुदृढ़ भूमिका तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पात्र महिला तक पहुँचाना रहा।

​उत्तराखंड की मातृशक्ति का उत्साह और उनकी सहभागिता यह साफ दर्शाती है कि हमारी महिलाएँ अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

​ योजनाओं का लाभ उठाकर प्रगति का हिस्सा बनें – जन प्रतिनिधि

​सम्मेलन को संबोधित करते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और डुण्डा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने महिलाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा ​महिलाएँ सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।​अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार के साथ-साथ समाज की प्रगति में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।​स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

​ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
​यह भव्य कार्यक्रम क्षेत्र के प्रमुख जन प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ.जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे.​सुरेश चौहान (विधायक, गंगोत्री विधानसभा),​राजदीप सिंह परमार (डुण्डा ब्लॉक प्रमुख), ​ललिता सेमलवाल (भाजपा जिलाध्यक्ष),​रचिता ठाकुर (भाजपा जिला महिला मोर्चा प्रभारी),​नवीन ठाकुर (भाजपा जिला प्रभारी),​ममता पंवार (भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख),​विनीता रावत (पूर्व भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख एवं प्रदेश गढ़वाल संयोजक), मौजूद
​सरिता पड़ियार (भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष) मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!