चारधाम यात्रियों को बड़ी राहत: नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने 08 ‘मोबाइल टेक्निकल वैन’ को दिखाई हरी झंडी
चारधाम यात्रियों को बड़ी राहत: नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने 08 ‘मोबाइल टेक्निकल वैन’ को दिखाई हरी झंडी
देहरादून- चारधाम यात्रा के सफल संचालन और पर्वतीय मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग ने पहल की है। नोडल अधिकारी यात्रा एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी ने देहरादून से 08 मोबाइल टेक्निकल वैन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में फोर्स मोटर्स के ‘टेम्पो ट्रैवलर’ और ‘अरबेनिया’ जैसे वाहनों का संचालन हो रहा है। यात्रा के दौरान यदि किसी वाहन में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो यात्रियों को बीच रास्ते में परेशान नहीं होना पड़ेगा। इन वैनों का मुख्य उद्देश्य खराब वाहनों को नि:शुल्क सर्विस प्रदान करना है। यात्रा मार्गों पर लगभग 50 से 70 किलोमीटर के अंतराल पर यह नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। वाहन की सर्विस पूरी तरह मुफ्त होगी। केवल स्पेयर पार्ट्स की स्थिति में ही निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग ने 1800 233 5000 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर संपर्क कर तत्काल तकनीकी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर फोर्स मोटर्स के जीएम संजीव जैन, प्रीति वोहरा और क्षेत्रीय प्रबंधक दर्शन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
