उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

कैंपटी रेंज में कॉमन फैसिलिटी सेंटर का भव्य शुभारंभ 

कैंपटी रेंज में कॉमन फैसिलिटी सेंटर का भव्य शुभारंभ 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)-  मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत लखवाड़ जल विद्युत परियोजना (CAT प्लान) के तहत आज कैंपटी रेंज में “धात्री स्वायत्त सहकारिता कैंपटी” के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’ (CFC) का उद्घाटन किया गया।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि सीता पंवार (ब्लॉक प्रमुख, जौनपुर) ने केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मसूरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO)  अमित कुंवर ने की।

मुख्य अतिथि  सीता पंवार ने अपने संबोधन में वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सेंटर के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के पारंपरिक उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी। DFO अमित कुंवर ने बताया कि CAT प्लान के तहत इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
वन विभाग एवं स्थानीय सहभागिता
उद्घाटन के दौरान ‘धात्री स्वयं सहायता समूह’ की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस पहल के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। इस केंद्र के खुलने से अब स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन में तेजी आएगी, जिससे सीधे तौर पर क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

इस मौके पर अमिता थपलियाल (वनक्षेत्राधिकारी, कैंपटी रेंज),पूर्व जिला पंचायत सदस्य कविता रौंछेला,राजेश सजवाण, अनूप थपलियाल, प्रधान सुंदर सिंह, गजेंद्र दत्त गौड़ (वन दरोगा), फतेह सिंह (वन दरोगा), विवेक डोभाल (वन बीट अधिकारी),अजित कैंतुरा,वीरेश कुमार,ज्योति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *