चारधाम यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का सख्त अभियान- एक और तस्कर गिरफ्तार।
चारधाम यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का सख्त अभियान- एक और तस्कर गिरफ्तार।
उत्तरकाशी
चारधाम यात्रा को सुरक्षित एंव सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त निगरानी एवं जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरुप पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
कल को सायं के समय पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी SOG के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए मानपुर रोड, कुटेटी देवी मंदिर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की आरटिका कार(UK07BL 9719) को रोककर तलाशी लेने पर अभियुक्त विजय सिंह (उम्र 38 वर्ष), निवासी सिरी धौन्तरी, तहसील डुण्डा, जनपद उत्तरकाशी के कब्जे से 794.50 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
वर्ष 2026 की कार्रवाई (अब तक):
• एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 अभियोग पंजीकृत
• 16 नशा तस्करों की गिरफ्तारी
• लगभग 13.5 लाख रुपये कीमत की 6.794 किलोग्राम चरस बरामद
• लगभग 5.4 लाख रुपये कीमत की 18 ग्राम स्मैक बरामद
• 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
