उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री धाम यात्रा: जिला प्रशासन और मंदिर समिति की मुस्तैदी से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, अब तक 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गंगोत्री धाम यात्रा: जिला प्रशासन और मंदिर समिति की मुस्तैदी से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, अब तक 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गंगोत्री:

गंगोत्री धाम की यात्रा इन दिनों पूरे उफान पर है। जिला प्रशासन और मंदिर समिति के आपसी समन्वय से यात्रा का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से किया जा रहा है। प्रशासन की इस सक्रियता का ही परिणाम है कि अब तक लगभग 2 लाख श्रद्धालु गंगा मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं।

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस

तीर्थयात्रियों की सुगमता के लिए यात्रा मार्ग पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की समर्पित टीमें 24×7 मार्ग की मॉनिटरिंग कर रही हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और परिवहन की सुविधाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखा गया है। यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है, जिससे यात्रा निर्बाध रूप से जारी है।

 

जिला प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ मिलकर निर्देश जारी किए हैं कि सभी आवश्यक सेवाएं न केवल दुरुस्त रहें, बल्कि पूरी तरह क्रियाशील भी हों। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और सभी सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *